फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामराज की हाउसिंग सोसायटी व दुकान के विरोध में प्रदर्शन, एसडीएम ने निर्माणाधीन दुकानों निरीक्षण किया

विज्ञापन
रामराज गाना परिसर में जमा हुई भीड़ को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विपेद्र  सुधा। (बहसूमा)
विज्ञापन
बहसूमा। रामराज हाउसिंग सोसायटी व रामराज गन्ना समिति की निर्माणाधीन तीन दुकानों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को उप जिलाधिकारी मवाना दीपक माथुर ने रामराज गन्ना समिति की निर्माणाधीन तीन दुकानों व नए भवन का भौतिक निरीक्षण किया। विरोध में जमा हुई व्यापारियों व किसानों की भीड़ ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रामराज गन्ना समिति के सचिव सुभाष यादव, गन्ना समिति के अध्यक्ष पंकज चौहान व ठाकुर जयपाल सिंह ने उप जिलाधिकारी को समिति से जुड़े साक्ष्य प्रस्तुत कर मामले से अवगत कराया। उप जिलाधिकारी ने मामले में समिति गठित करते हुए दोनों पक्षों को साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। भाजपा नेता दीपेंद्र सुधा वाल्मीकि ने कहा कि रामराज वासी सैकड़ों वर्षों से रह रहे हैं, लेकिन उन्हें मालिकाना हक नहीं मिला। उन्होंने सरदार अमृतपाल सिंह व कृष्णपाल पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ग्राम पंचायत व ग्राम वासियों की खाली भूमि को कब्जा कर अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए ग्राम वासियों को फर्जी नोटिस देकर अवैध वसूली का आरोप लगाया।
जानसठ थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद न्यायालय में फैसला करने का भी आरोप लगाया। आरोप लगाया कि सैफपुर फिरोजपुर की धरोहर की संपत्तियों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने उप जिलाधिकारी से जनहित में घरौनी दिलाने की मांग की। एसडीएम दीपक माथुर ने कहा कि भौतिक निरीक्षण कर लिया है। जांच के लिए नायब तहसीलदार व कानूनगो को दोनों पक्ष अपने साक्ष्य प्रस्तुत करें। दस्तावेज के आधार पर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर कैप्टन सुभाष, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, सुरेंद्र आहूजा, सतीश बत्रा, योगेश पाहवा, राकेश जैन, आशीष छाबड़ा, भारत भूषण, कालू गुंबर, अशोक छाबड़ा, विक्रम राठी, चंद्रपाल सिंह, प्रमोद कुमार, लक्ष्मी नारायण आदि रहे।

वहीं, सरदार अमृतपाल सिंह ने लगाए गए आरोप निराधार बताते हुए कहा कि रामराज हाउसिंग सोसायटी का गठन विधिवत रूप से हुआ है। उनके पास समस्त दस्तावेज हैं। सभी दस्तावेज उच्च अधिकारियों को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें