फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांच लाख के पटाखे बरामद, दुकानदार हिरासत में

Mon, 06 Oct 2025 07:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम - पल्लवपुरम पुलिस ने पकड़े अवैध पटाखे।
विज्ञापन
पल्लवपुरम पुलिस ने रोशनपुर डोरली में की कार्रवाई, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम पुलिस ने रोशनपुर डोरली में चेकिंग अभियान के दौरान पुष्प विहार कॉलोनी निवासी सुमित कंसल की दुकान से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि दीपावली पर अवैध पटाखे की बिक्री न हो इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को चेकिंग के दौरान पुलिस सुमित कंसल की दुकान पर पहुंची। यहां भारी मात्रा में पटाखे मिले। जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये है। पुलिस ने अवैध पटाखे कब्जे में ले लिए और थाने ले आई। पुलिस ने मौके से सुमित को हिरासत में ले लिया पटाखे कहां से खरीदे इसको लेकर पूछताछ की। पुलिस अवैध रूप से पटाखे बेचने की धारा में सुमित के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें