फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय अफगनान में युवक ने अपने बडे़ भाई पर तमंचे से फायर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर में रुपयों के लेनदेन को लेकर एक युवक ने अपने बडे़ भाई पर तमंचे से फायर कर दिया। इससे वह बाल-बाल बचा। वहीं आरोपी हमले के बाद फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला पीरजादगान निवासी शाहनवाज पुत्र बशरात का छोटे भाई से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा है। मोहल्ला सराय अफगनान में बृहस्पतिवार को मशकूर खान के आवास पर दोनों भाइयों में समझौते का प्रयास शुरू हुआ। पता चला कि शाहनवाज के छोटे भाई पर रुपये हैं। छोटे भाई ने इसका विरोध किया और वहां से चला गया। जाते समय उसने शाहनवाज को गोली मारने की धमकी भी दी। कुछ देर बाद वह तमंचा लेकर वहां आया और शाहनवाज पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली शाहनवाज को नहीं लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। शाहनवाज ने थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें