फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर खराब, 15 दिन से नहीं मिल रहा पानी

विज्ञापन
गांव भूनी में पानी की टंकी खराब होने पर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
मोटर खराब, 15 दिन से नहीं मिल रहा पानी
विज्ञापन

सरूरपुर। भूनी गांव में पिछले पंद्रह दिनों से ट्यूबवेल की मोटर खराब है। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को टंकी का पानी नहीं मिल पा रहा है। परेशान ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी समस्या को दूर नहीं किया गया। बृहस्पतिवार को लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

दरअसल भूनी गांव में जल निगम की ब्लॉक परिसर में टंकी है, जिससे भूनी व कक्केपुर गांव में पानी की आपूर्ति होती है। लेकिन पिछले पंद्रह दिनों से ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के चलते पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। ग्रामीण राज सिंह, डॉ. नितिन शर्मा, गौरव त्यागी, रुचिन त्यागी, नवासो, संतोष, ममता, बाला, रुखसाना, आदित्य त्यागी वह गुलफाम आदि ने बताया कि 15 दिनों से पानी की आपूर्ति बंद है। जिसके चलते लोग पीने के पानी के लिए परेशान है। आरोप है कि समस्या को लेकर वह कई बार ग्राम प्रधान, ब्लॉक पर लिखित शिकायत कर चुके हैं लेकिन काई कार्रवाई नहीं की गई। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और महिलाएं व पुरुष ब्लॉक परिसर स्थित पानी की टंकी पर पहुंच गए और जल निगम अधिकारियों, प्रधान के खिलाफ हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान और सेक्रेटरी जानबूझकर इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। वहीं, इस बारे में कार्यवाहक बीडीओ मदनपाल सिंह का कहना है कि ट्यूबवेल की मोटर खराब है। जिसके चलते पानी की आपूर्ति ठप है। जिसे ठीक करने का काम जल निगम द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें