मेरठ में लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा में इस्लामाबाद निवासी इरशाद पुत्र असलम ने गत्ते का गोदाम बनाया हुआ है। सोमवार दोपहर अचानक गोदाम में आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
बताया गया कि जिस प्लॉट में यह गोदाम बना था। उसमें आसपास के लोग कूड़ा फेंकते हैं। सुबह किसी ने कूड़े में आग लगा दी, जिसके बाद आग फैलती हुई गोदाम तक पहुंच गई। आग से काफी नुकसान की बात कही जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/