मेरठ जनपद के मोदीपुरम थाना क्षेत्र में अंसल कोर्टयार्ड निवासी दंपती शनिवार रात अपने घर लौट रहा था। रुड़की रोड स्थित मोदीपुरम बाईपास पर ओवरब्रिज के पास उनकी कार में अचानक धुआं निकलने लगा। जिसके बाद वह कार से उतर गए। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। इसके बाद दंपती घर चले गए। पुलिस ने मौके पर घटना की जानकारी ली।
पल्लवपुरम थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि दंपती के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि, फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी को बुलाकर आग को बुझा दिया गया।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें