फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीनगर पुलिस चौकी में सिपाही की बाइक फूंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्रीनगर एल ब्लॉक चौकी पर सिपाही की बाइक में लगा दी आग
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर एल ब्लॉक पुलिस चौकी पर शुक्रवार रात में एक सिपाही की बाइक में आग लगा दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही नौचंदी और लिसाड़ीगेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक में लगी आग को पुलिस वालों ने किसी तरह बुझाया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है। देर रात तक छानबीन जारी रही।
नौचंदी थाने पर तैनात सिपाही सचिन की ड्यूटी शुक्रवार रात शास्त्रीनगर एल पुलिस चौकी पर थी। पुलिस के मुताबिक रात करीब 9:30 बजे किसी युवक ने उनकी बाइक में आग लगा दी। बाइक में आग की लपटें उठी देख चौकी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी दौड़कर पहुंचे और आग को बुझाया।
विज्ञापन

---
अतिसंवेदनशील क्षेत्र में है चौकी
- विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। इसके बावजूद इस घटना को अंजाम दे दिया गया। यह पुलिस चौकी अतिसंवेदनशील क्षेत्र में है। इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र कुमार का कहना है कि बाइक में आग कैसे लगी है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

--
शरारती तत्वों की करतूत या हादसा
- सिपाही की बाइक में आग की घटना शरारती तत्वों की करतूत है या फिर हादसा, इसका पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह भी चर्चा रही कि सिपाही की बाइक के पास एक दरोगा की बाइक भी खड़ी थी और यहां से पेट्रोल निकल रहा था। कहीं इसी से बाइक से लीक पेट्रोल से तो आग नहीं लगी। वहीं, एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही पूरी स्थिति सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें