फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : परतापुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर झोंका फायर, हत्या लूट जैसी संगीन वारदातों का वांछित गिरफ्तार

Sat, 19 Jun 2021 08:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पुलिस आरोपी रवि को पकड़ने के लिए जैसे ही कुंडा स्थित उसके घर पर पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया और भागने लगा।
विज्ञापन
meerut police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर थानक्षेत्र में शनिवार को हत्या और लूट की वारदातों में वांछित चल रहे आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया गया। शताब्दी नगर सेक्टर 4-सी में शुक्रवार रात फायरिंग की घटना के आरोपी रवि को पकड़ने के लिए पुलिस जैसे ही कुंडा गांव में पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पर भी फायर झोंक दिया और भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी हत्या, लूट, चोरी, डकैती सहित अन्य वारदातों में शामिल निकला। उस पर कुल 64 आपराधिक केस दर्ज हैं।

कुंडा निवासी रवि ने शुक्रवार रात शताब्दी नगर में आकाश उर्फ जंगली के घर पर 7-8 राउंड फायरिंग की थी। शिकायत पर पुलिस रवि को पकड़ने के लिए जैसे ही कुंडा स्थित उसके घर पर पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया और भागने लगा।

वही पुलिस ने घंराबंदी कर उसको उसके घर के पास से दबोच लिया। पूछताछ में उसने कई गंभीर वारदातों में शामिल होना कबूल किया। इसके अलावा परतापुर पुलिस ने दो कार चोरी के मामले में पकडे़ गए आरोपी संजय और गोकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपी आबिद निवासी लिसाड़ी गेट का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें