मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के डालमपुर गांव में शनिवार को खेत पर काम करने गए रिटायर्ड फौजी की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि 55 वर्षीय गांव जालमपुरा निवासी जोगिंदर पुत्र तिलकराम रिटायर्ड फौजी था, जो सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद से गांव में ही रहकर खेती बाड़ी का काम करता था।
शनिवार शाम जोगिंदर अपने खेत पर ईद की निराई गुड़ाई करने गया था। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। उधर, हत्या की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन दौड़कर खेत पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस का कहना है कि रंजिशन हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।