उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सिखेड़ा क्षेत्र के गंग नहर चितौड़ा झाल पर पावर हाउस के बाहर स्थित बिजलीघर में आसमान से बिजली गिरने से पांच एमवी के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग ने इतना भयंकर रूप ले लिया कि मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां बुलानी पड़ी। इसके बाद विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
वहीं विद्युत विभाग के जेई प्रवीण कुमार ने बताया कि पांच एमवी का ट्रांसफार्मर था, जो डेढ़ किलो मेगा वाट विद्युत आपूर्ति करता था। उन्होंने बताया कि इससे सलावा बिजलीघर को सप्लाई की जाती थी। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान होना बताया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/