टीपीनगर थाना क्षेत्र स्थित मंडी चौकी के बाहर पुराने मुकदमे में खड़े ट्रक एवं कार में रविवार रात आग लग गई। दमकल की 3 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में मंडी चौकी के बाहर खड़े ट्रक और गाड़ी में रविवार रात अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
टीपीनगर थाना क्षेत्र स्थित मंडी चौकी के बाहर पुराने मुकदमे में खड़े ट्रक एवं कार में रविवार रात आग लग गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस व दमकल विभाग की 3 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि पुराने मुकदमे में बंद ट्रक और कार मंडी चौकी के बाहर खड़े थे।
अज्ञात कारण में ट्रक में आग लग गई और बराबर में जर्जर हालत में खड़ी चार पहिया गाड़ी भी आग की चपेट में आ गई है। आग इतनी बढ़ गई कि ट्रक और कार बुरी तरह जल गए तभी मौके पर पहुंचीं दमकल विभाग की 3 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा होने से टल गया।