फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स फैक्ट्री में भीषण आग, 15 रुपए का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहकमपुर में स्पोर्ट्स फैक्टरी में लगी आग
विज्ञापन

मेरठ। मोहकमपुर में शुक्रवार रात स्पोर्ट्स फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इसमें करीब 15 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी लगने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया।
दिल्ली रोड स्थित मोहकमपुर में कपिल स्पोर्ट्स के नाम से फैक्टरी है। इसके पास एक गोदाम है। यह गाजियाबाद के रहने वाले व्यापारी का है। पहले गोदाम में आग लगी और फिर उसी से स्पोर्ट्स फैक्टरी तक पहुंच गई। इसकी जानकारी लगते ही फैक्टरी के मालिक कपिल निवासी लक्ष्मणपुरी, ब्रह्मपुरी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। एक घंटे की मशक्कत करने के बाद आग पर फायर ब्रिगेड ने काबू पाया है, तब तक फैक्टरी का सारा सामान जल गया। पुलिस के मुताबिक फैक्टरी मालिक ने करीब 15 लाख रुपये का नुकसान बताया है।
विज्ञापन

टीपी नगर पुलिस और दमकल विभाग की टीम आग के कारणों की जांच कर रही है। फैक्टरी में वॉलीबॉल, फुटबॉल सहित स्पोर्ट्स के अन्य कई सामान बनते थे और काफी सामान दो दिन बाद ही दिल्ली जाना था। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना कि दमकल की रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि आग कैसे लगी। जांच जारी है।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें