फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को लेने पहुंचे गाजियाबाद के युवक को परिवार समेत पीटा, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को लेने पहुंचे गाजियाबाद के युवक को परिवार समेत पीटा, छह घायल
विज्ञापन

खरखौदा। अतराड़ा गांव में पत्नी को लेने पहुंचे युवक को ससुरालियों ने बंधक बना लिया। फोन कर युवक के परिजनों को भी बुला लिया। आरोप है कि ससुरालियों ने सभी को मारपीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के बालाजी विहार निवासी नदीम पुत्र सलीम ने बताया कि छह माह पहले उसकी शादी गांव अतराड़ा निवासी एक युवती के साथ हुई थी। कुछ दिन में ही उसकी पत्नी का व्यवहार बदल गया। 28 अगस्त को विवाहिता अपने भाई के साथ मायके चली गई थी। कुछ समय बाद उसने पत्नी को लाने के लिए फोन किया, लेकिन उसने बहाना कर आने से मना कर दिया। आरोप है कि वह कई बार ऐसा कर चुकी थी। नदीम ने बताया कि 20 दिसंबर को वह पत्नी को लेने के लिए अतराड़ा पहुंच गया। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद फोन कर परिजनों अतराड़ा आने को कहा। कई घंटे बाद युवक की मां शकीला, बहन नगमा, नगीना, भाई तसलीम व बिचौलिया पप्पू भी अतराड़ा पहुंच गए। आरोप है कि सभी को बंधक बनाकर जमकर पीटा। मंगलवार सुबह सभी को बंधनमुक्त किया गया। यहां से सभी घायल थाना खरखौदा पहुंचे। पुलिस ने एक प्राइवेट चिकित्सक से सभी का मेडिकल कराया। पीड़ित ने इस मामले में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें