फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला ऊंचापुर स्थित एक मकान में मंगलवार रात अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने परिजनों को समय रहते आग से बचा लिया। वहीं आग से पावरलूम मशीन, कपड़ा, धागा सहित शादी के लिए लाया गया सामान जल गया।
विज्ञापन

मोहल्ला ऊंचापुर निवासी कय्यूम अंसारी ने मकान मेें ही पावरलूम मशीन लगा रखी थी। अप्रैल में उसकी पुत्री की शादी होने वाली है। इसके लिए वह सामान एकत्रित कर रहा है। मंगलवार देर रात वह परिवार समेत मकान में सोया हुआ था। रात करीब दो बजे अचानक मकान में आग लग गई। यह देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। उनकी आवाज सुनकर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने बमुश्किल परिवार के लोगाें को आग से बचाया। लोगों ने घरों से पानी लेकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मशीन, कपड़ा, धागा और शादी के लिए रखा सामान जल गया। कय्यूम ने बताया कि वह बेटी की शादी के लिए जैसे तैसे सामान इक्ट्ठा कर रहा था। आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। थाना पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें