फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के शामली में टला बड़ा हादसा, स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के इंजन में लगी आग, डेढ घंटे बाद पाया काबू

Sun, 27 Dec 2020 12:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी  ट्रेन के सीएनजी इंजन के केबिन में रविवार सुबह लगभग 4:30 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से रेलवे अधिकारियों और कर्मियों में हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारियों की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह सीएनजी ट्रेन 9 नवंबर से शामली स्टेशन पर खड़ी  है। सीएनजी का इंजन बंद था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। आग से केबिन की सीटें व अन्य सामान जल गया है। इंजन के नीचे लगे सिलेंडर तक आग नहीं पहुंच पाई है। उससे पहले ही आग बुझा दी गई थी।

यह भी पढ़ें: कॉल मी! पर्ची पर लिखा नंबर मिलाते ही बहक जाते थे फौजी, फंसने पर मालूम चलती युवती की हकीकत
विज्ञापन

 
अधिकारियों का कहना है कि यदि सिलेंडर तक आग पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्टेशन पर मौजूद अग्निशमन यंत्रों से भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


ट्रेन के इंजन में आग लगने की सूचना दिल्ली रेलवे मुख्यालय को भेज दी गई है। दिल्ली से रेलवे की टीम शामली पहुंचकर इंजन और आग लगने के कारणों की जांच करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें