-कॉल कर महिला को परेशान कर रहा अज्ञात युवक
-फोन पर करता है अश्लील बात, विरोध करने पर देता है धमकी
-परेशान महिला ने पल्लवपुरम थाना पुलिस व एसएसपी से की शिकायत
मेरठ में रुड़की रोड स्थित एक किराना की दुकान करने वाली महिला इन दिनों फोन पर एक युवक की आने वाली कॉल से परेशान है। महिला ने विरोध किया तो युवक ने धमकी दी। जिस कारण महिला के परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़िता ने पल्लवपुरम पुलिस से लेकर एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
रुड़की रोड निवासी एक महिला किराना की दुकान करती है। पीड़िता ने बताया कि दिसंबर माह के पहले सप्ताह में उसके फोन पर एक फोन आया। फोन करने वाले युवक ने उससे अश्लीलता से बात की। जिस पर उसने विरोध करते हुए युवक के फोन नम्बर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। परंतु युवक ने नम्बर बदलकर फिर फोन किया। एक नहीं दो नहीं बल्कि युवक ने महिला को 37 अलग अलग नम्बर बदलकर कॉल की। फोन करने वाला युवक फोन पर अश्लील बात करता है।
यह भी पढ़ें: कॉल मी! पर्ची पर लिखा नंबर मिलाते ही बहक जाते थे फौजी, फंसने पर मालूम चलती युवती की हकीकत
महिला ने विरोध किया तो युवक ने उसे जान से मारने व बच्चों का अपहरण करने की धमकी दी। जिस कारण महिला के परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पल्लवपुरम पुलिस व एसएसपी से की। महिला ने सभी 37 नम्बरों की सूची पुलिस को सौंपी। एसएसपी ने सर्विलांस सेल की टीम को जांच सौंपी है।
महिला को फोन कर परेशान करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने कप्तान के यहां शिकायत की है। जांच की जा रही है। -संजीव दीक्षित, सीओ दौराला