फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रों को दिया गया फायर सिलिंडर प्रशिक्षण

विज्ञापन
कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में छात्रों को दिया गया फायर सिलेंडर प्रशिक्षण लेते छात्र। (स्त्र
विज्ञापन
मवाना। कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आग से सुरक्षा और बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

छात्रों को आग लगने की स्थिति में फायर सिलिंडर का सही तरीके से प्रयोग कर आग बुझाने की विधि सिखाई गई। प्रशिक्षकों ने छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए आग बुझाने की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया और उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में सिलिंडर का उपयोग करके अभ्यास भी करवाया। छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ इस प्रशिक्षण में भाग लिया और इसे अत्यंत उपयोगी बताया। संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान ने बताया कि इस तरह के सुरक्षा प्रशिक्षण से छात्रों में आत्मनिर्भरता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन


सचिव पुखराज काकरान ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य छात्रों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। संस्थान के सभी शिक्षक मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों को सुरक्षा उपायों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें