फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेर में लगी आग, दो बछिया मरी, एक झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला हीरालाल तहसील के पीछे बाईपास पर बृहस्पतिवार शाम घेर में लगी आग से दो बछिया की जलने से मौत हो गई। एक बछिया झुलस गई। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका।
विज्ञापन

मोहल्ला हीरालाल के तहसील बाईपास पर रमेश का घर और घेर आसपास ही है। परिवार के लोग मकान का ताला लगाकर खेत में काम करने गए हुए थे। घेर में तीन बछिया बंधी थी। घेर में मवेशियों के लिए छप्पर डाला हुआ है। छप्पर के ऊपर पाॅलिथीन पड़ी थी। बृहस्पतिवार शाम 5:45 बजे अचानक लोगों ने घेर के छप्पर में आग लगी देखी। आग लगी देख आसपास रहने वाले लोगों ने रमेश को कॉल कर जानकारी दी और आग बुझाने में जुट गए। आग की चपेट में आने से दो बछिया मर गई। जबकि एक बछिया को लोगों ने किसी प्रकार बचा लिया। वह भी काफी मात्रा में झुलस गई। आग से छप्पर में रखी चारपाई, बिस्तर, साइकिल आदि भी जल गए। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें