फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

103 करोड़ से सुधरेगी पार्कों की सेहत, संजय वन बनेगा पिकनिक स्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर में महिला पार्क, कांशीराम पार्क, लोहिया पार्क और सूरजकुंड पार्क आदि को 103 करोड़ से सजाया संवारा जाएगा। नमो भारत रैपिड ट्रेन का शहर में अब अगला पड़ाव शताब्दीनगर (शॉपरिक्स मॉल) स्टेशन होगा। ऐसे में इससे सटे संजय वन को ही 20 करोड़ से पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने विशेष बजट जारी कर दिया है। वन विभाग और पर्यटन विभाग की ओर से इसके लिए प्रस्ताव लिए गए थे।
विज्ञापन

संजय वन 38 एकड़ में बना हुआ है। इसके आसपास शताब्दीनगर, रिठानी, रिझानी, मोहकमपुर, न्यू शंभू नगर, राजकमल एन्क्लेव, सरस्वती लोक के अलावा सुपरटेक ग्रीन विलेज, सुपरटेक पामग्रीन, आराध्या हाइट्स, अल्पाइन हाइट्स, पर्ल रेजीडेंसी समेत कई बहुमंजिला इमारतें हैं। इनमें रहने वाले लोग सुबह शाम सैर के लिए संजय वन आते हैं। मेडा के मुख्य नगर नियोजक विजय कुमार सिंह ने बताया कि संजय वन ईको टूरिस्ट और प्रकृति प्रेमियों को आकर्षिक करने की क्षमता रखता है। इसमें बंद पड़े झरने, आगंतुक कक्ष, वॉच टावर, कैंटीन, रास्ते और हिरण पार्क जैसी प्रमुख संरचनाएं जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं। इन सभी की पुर्नस्थापना कर इसे 20 करोड़ के बजट से सजाया संवारा जाएगा। आरआरटीएस का स्टेशन भी संजय वन के पास ही है, ऐसे में यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
इसके अलावा 11 एकड़ में फैले सूरजकुंड पार्क का जीर्णोद्धार व विकास कार्य भी 12 करोड़ रुपये से कराए जाएंगे। आवसीय क्षेत्र, मंदिरों और बाजार से घिरे पार्क में रोजाना सुबह-शाम भारी तादाद में लोग सैर को आते हैं। इसी के साथ महिला पार्क, गांधी बाग व लोहिया पार्क में सामुदायिक जुड़ाव, हरियाली को बढ़ावा देते हुए करीब 71 करोड़ 21 लाख रुपये के बजट से काम कराया जाएगा। इसी के तहत हस्तिनापुर में हरित क्षेत्र, योग क्षेत्र, ओपन जिम और बच्चों के अनुकूल पार्क के माध्यम से स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण स्थापित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें