फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्क्रैप गोदाम और पार्किंग में आग लगी, 100 ई-रिक्शा जले

विज्ञापन
विज्ञापन
छह फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पहुंचे, तीन घंटे में पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में पुराना कमेला मार्ग स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास शनिवार तड़के स्क्रैप के गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें पास ही स्थित पार्किंग तक पहुंच गई। इससे यहां खड़े करीब 100 ई-रिक्शा जल गए। गोदाम में अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की छह गाड़ियां लेकर पहुंचे दमकलकर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
अब्दुल्लापुर निवासी नदीम का पुराना कमेला मार्ग पर गोदाम है। इसे लिसाड़ी गेट क्षेत्र के इस्लामुद्दीन ने किराए पर ले रखा है। एक हिस्से में स्क्रैप का गोदाम बना रखा था। बाकी हिस्से में किराए पर ई-रिक्शा खड़े कराता था। शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे गोदाम में रखे स्क्रैप में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग फैलती चली गई और पार्किंग तक पहुंच गई। पार्किंग में करीब 100 ई-रिक्शा चालकों ने अपने ई-रिक्शा खड़े कर रखे थे। आग की चपेट में आकर ई-रिक्शा धूं-धूं कर जलने लगे। लोगों ने इसकी सूचना इस्लामुद्दीन को फोन करके दी।
विज्ञापन

आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक ई-रिक्शा और गोदाम में रखा लाखों की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। स्क्रैप कारोबारी इस्लामुद्दीन के मुताबिक आग से करीब सवा करोड़ का नुकसान हो गया।
सीएफओ संतोष कुमार राय ने बताया कि सूचना पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


-
डेयरी तक भी पहुंची आग दो मवेशियों की मौत
गोदाम के पास ही जाकिर कॉलोनी निवासी शाहआलम की दूध की डेयरी है। आग की लपटें डेयरी तक भी पहुंच गई। डेयरी मालिक और उसके कर्मचारियों में भी अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में डेयरी से मवेशियों को बाहर निकाला गया। तब तक आग में दो मवेशियों की जलने से मौत हो गई। अन्य मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। डेयरी में लगे सबमर्सिबल से भी आग बुझाने के लिए पानी डाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें