युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर की आत्महत्या
हस्तिनापुर कस्बे में एक युवक ने अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मार ली जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया परिजन चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में परिजनों ने थाने पर कोई तहरीर नहीं दी।
कस्बे के एक युवक(20) ने सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में अपने सिर में गोली मार ली। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया गोली चलने की आवाज जैसे ही परिजनों को सुनाई दी तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो वह अपने कमरे में खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन इससे पहले कुछ सामान पाते वह घायल को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि इस मामले में थाने पर पीड़ित परिवार की ओर से थाने पर कोई सूचना और तहरीर नहीं दी गई।