फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं मर रहा हूं': चार साल का प्यार मुझसे दूर हो रहा है, इसलिए अब जी नहीं पाऊंगा... लिखकर किशोर ने जान दी

Mon, 17 Jun 2024 09:19 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

किशोर का चार साल से क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि किशोरी के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने किशोर को धमका दिया था।
विज्ञापन
सुसाइड नोट लिखकर किशोर ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार साल का प्यार मुझसे दूर हो रहा है, मुझे रोज धमकी मिलती है... ऐसी बातें सुसाइड नोट में लिखकर 17 साल के किशोर पंकज ने रविवार सुबह जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। प्रेम-प्रसंग में खुदकुशी के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, टीपीनगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी पंकज उर्फ राजू एक स्पोर्ट्स फैक्टरी में क्रिकेट ग्लब्स बनाने का काम करता था। चार साल से उसका क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि किशोरी के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पंकज को धमका दिया था। इसके बाद से वह परेशान था।
विज्ञापन

खुदकुशी करने से पहले पंकज ने सुसाइड नोट में लिखा कि चार साल का प्यार मुझसे दूर हो रहा है। मैं मर रहा हूं, क्योकि मुझे रोज धमकी मिलती है। इसलिए मैं अब जी नहीं पाउंगा। परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पंकज की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। टीपीनगर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी। सुसाइड नोट में मौत का जिम्मेदार बताते हुए कुछ नाम उसने लिखे हैं। पुलिस इन लोगों से पूछताछ का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें