विद्युत निगम के कर्मचारियों पर बुझाई, तार ठीक करके चालू की बिजली
मवाना। भीषण गर्मी में बिजली की लाइनों पर अधिक लोड बढ़ने से कई स्थानों पर फाल्ट हो रहे हैं। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। शनिवार की सुबह फिर से तहसील गेट के सामने तारों में आग लग गई। जिससे लगभग चार घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही।
शुक्रवार सुबह चार बजे फिर से तहसील गेट के सामने तारों में भीषण आग लग गई। किसी ने इसकी सूचना बिजलीघर को दी। जिसके काफी देर बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लगभग चार घंटे बाद तार ठीक होने पर विद्युत आपूर्ति चालू हो सकी। अपराह्न के समय सुभाष चौक पर बिजली के तारों में चिंगारी निकलने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र ने लोगों से आग्रह किया कि कम के कम विद्युत की खपत करें। अनावश्यक रुप से एसी या अन्य उपकरण न चलाएं। लोड अधिक होने से एबीसी केबल और परिवर्तक क्षतिग्रस्त होने की संभावना बढ़ जाती है।