सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में अवैध मवेशी का कटान करते हुए पुलिस ने आरोपी साबिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से छुरी, पिकअप गाड़ी व अन्य कटान के उपकरण बरामद किए है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड 9 में मवेशी का कटान कर मांस को पिकअप गाड़ी में भरा जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने मौके से आरोपी साबिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सरूरपुर थाना में पशु क्रुरता समेत 10 मुकदमे दर्ज। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। संवाद