फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लगी भीषण आग, जलकर राख हुआ सारा सामान, लाखों का नुकसान

Mon, 12 Oct 2020 04:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक मेरठ में लगी आग: बैंक की शाखा में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में रविवार देर रात इंचौली स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। इंचौली पुलिस ने फायर बिग्रेड की टीम को बुलाकर आग पर काबू पाया। बैंक में रखा सभी रिकॉर्ड व कागजात जलकर राख हो गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार रात तीन बजे के करीब इंचौली पुलिस फैंटम पर गश्त कर रही थी। सिपाहियों ने बैंक की बिल्डिंग से धुआं निकलते देखा तो थाने में जानकारी दी। बैंक इंचौली ग्राम प्रधान की जमीन पर बना हुआ है। पुलिस ने ग्राम प्रधान को जानकारी देते हुए फायर बिग्रेड की टीम को भी बुला लिया। 

उधर, ग्राम प्रधान ने शाखा प्रबंधक को फोन पर बैंक में आग लगने की जानकारी दी। लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुबह होते ही बैंक के कर्मचारियों ने जलकर राख हुए सामान की सूची बनानी शुरू कर दी। जिसमें लगभग आठ कंप्यूटर, सीपीयू, अन्य विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए। बिल काउंटर, बहुउद्देशीय काउंटर, हॉल इंचार्ज काउंटर आदि पर रखा हुआ सामान व कागजात आग की भेंट चढ़ गए। बैंक परिसर में मौजूद फर्नीचर भी राख बना गया। आग की चपेट में शाखा प्रबंध का कैबिन भी आया। लेकिन स्ट्रांग रूम सुरक्षित रहा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिव्यांग प्रदीप के हौसले को सलाम... पहले 14 साल तक खुद से लड़े, फिर जीते 11 मेडल, तस्वीरें बयां कर रहीं दास्तां

वहीं सोमवार सुबह पीएनबी के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पंहुचकर स्थिति का जायजा लिया। शाखा प्रबंधक सरोज कुमार ने बताया कि बैंक में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्या शार्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। 
विज्ञापन


हादसा या साजिश
बैंक में आग लगने की सूचना इंचौली गांव में सुबह होते ही फैल गई। कुछ स्थानीय लोगों ने इसे साजिश भी बताया। कहा कि किसी बड़ी गड़बड़ी को छुपाने के लिए इसे अंजाम दिया गया। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। बैंक में आग लगने पर फायर अलार्म बज जाते हैं, लेकिन रविवार रात कोई अलार्म नहीं बजा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें