फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्क्रैप के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कस्बे के कालंद चुंगी क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

आग की तेज लपटों और गर्मी के चलते आसपास के मकानों तक असर पहुंचा जिससे घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस के अनुसार नगर निवासी शौकीन का कालंद चुंगी पर स्क्रैप का गोदाम है। वह बृहस्पतिवार शाम गोदाम बंद कर घर चला गया था। देर रात अचानक गोदाम में आग लग गई। यह तेजी से फैल गई। आग बुझने तक गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें