फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : आबूलेन मार्केट के पास एक खोखे में लगी भीषण आग, तेज धमाके के साथ फटे दो सिलिंडर

Thu, 19 May 2022 01:08 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

आबूलेन मार्केट के पास एक खोखे में दो सिलिंडर फटने से भीषण आग लग गई। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
मेरठ में बेगमपुल पर खोखे पर लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ की पॉश मार्केट आबूलेन पर अमृत होटल के बराबर में चाय की दुकान में दो सिलिंडर धमाके के साथ फट गए और भीषण आग लग गई। पास खड़ा युवक मनीष निवासी सदर मामूली रूप से झुलस गया। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। अगर आग होटल तक फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल कर्मियों ने पानी के दो टैंकरों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: थाने में एक साथ आत्मदाह करने पहुंच गईं चार महिलाएं, पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव, घंटों चला हंगामा
विज्ञापन


करनेल होटल के सामने अमृत होटल के बराबर में मंजू की चाय की दुकान है। आसपास और खोखे भी रखे हुए हैं। रात को मंजू के बेटे ने चाय की दुकान बंद कर दी थी, जिसके बाद वह दुकान के बाहर खड़ा हो गया। इस दौरान अचानक दुकान में आग लगनी शुरू हो गई। आबूलेन व्यापार संघ के ज्वाइंट सेक्रेटरी सरदार राजवीर सिंह ने तुरंत अग्निशमन टीम को आग की सूचना दी। आनन-फानन में फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। एएसपी कैंट चंद्रकांत  मीणा ने मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के दौरान आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह करनाल, व्यापारी नेता जीतू नागपाल, ठाकुर प्रदीप सिंह, रमनदीप सिंह और नितिन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें