फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: खरखौदा में अवैध रूप से चल रही पेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग, छह दमकल गाड़ियां मौके पर 

Tue, 20 Oct 2020 02:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
fire in paint factory - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेरठ से सटे खरखौदा में मंगलवार को अवैध रूप से चल रही पेंट बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दमकल की छह गाड़ियां तीन घंटे से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।  चीफ फायर ऑफिसर संतोष राय के नेतृत्व में फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पाने की मशक्कत कर रही है। 

गौरतलब है कि क्षेत्र में पिछले वर्ष 21 अक्टूबर को हाजीपुर के सामने स्थित मेडिकल निवासी अंकुश शर्मा की पेंट व थिनर की अवैध फैक्टरी में भी इसी तरह भीषण आग लगी थी। इस दौरान 200 से ज्यादा ड्रम फटे थे। 
विज्ञापन


बता दें कि मेरठ में कई फैक्टरियां अवैध रूप से चलती पाई जाती हैं, जबकि प्रशासन की नजर इन पर नहीं जाती, जब कोई आग लगने जैसी घटना हो जाती है। तब जाकर प्रशासन इन पर कार्रवाई करता है। 
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें