फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दलालों पर हो एफआईआर, रजिस्ट्रार से मिले छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मार्कशीट, डिग्री के लिए दूरदराज से पहुंच रहे ठगी के मामले में छात्रों ने भी सोमवार को विरोध दर्ज कराया। पूर्व महामंत्री अंकित अधाना, विनीत चपराना और अर्जुन बटार सहित विभिन्न छात्र रजिस्ट्रार धीरेंद्र वर्मा से मिले।
विज्ञापन

इन्होंने कहा कि गोपनीय विभाग के कुछ कर्मचारी इन दलालों के संपर्क में हैं। प्रतिदिन शाम को मार्कशीट विवि के बाहर साइबर कैफे पहुंचाई जाती हैं। छात्रों के काम नहीं किए जाते। अंकित अधाना ने रजिस्ट्रार से गोपनीय विभाग, डिग्री सेक्शन में विजिलेंस के नंबर लिखवाने, प्रमाण पत्र पाने की स्पष्ट प्रक्रिया दर्शाने की मांग की। विनीत चपराना ने रजिस्ट्रार से दलालों एवं इनसे जुड़े कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर की मांग की। अर्जुन बटार ने दशकों से गोपनीय विभाग में जमे कर्मचारियों के ट्रांसफर की मांग की। दिवाकर सैनी, आशु गोस्वामी, गौरव पाल, माइकल साकेत, सौरभ राजपूत एवं सोनू नारायण मौजूद रहे।
दो हफ्ते चक्कर कटवाए, फिर दो घंटे में मार्कशीट
बुलंदशहर की जिस छात्रा से तीन हजार रुपये वसूले गए, उसकी मार्कशीट सोमवार को दो घंटे में बन गई। विनीत चपराना और अंकित अधाना ने छात्रा की मार्कशीट तैयार कराते हुए उसे सौंप दी। छात्रा की मार्कशीट बीएससी काउंटर से जुड़ी थी।
विज्ञापन

एमपीएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा पर आपत्ति
25 जनवरी से प्रस्तावित एमपीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा पर छात्रों ने आपत्ति जताई है। छात्रों ने कुलपति को भेजे प्रत्यावेदन में निर्धारित दिवस पूरे हुए बिना ही परीक्षा कराने के आरोप लगाए हैं। छात्रों के अनुसार विवि ने पहली सूची 28 अक्तूबर को जारी की थी और अंतिम सूची से प्रवेश 18 दिसंबर तक हुए। ऐसे में अभी दो सौ शैक्षिक दिवस पूरे नहीं हुए हैं जो एनईसीटी के नियमों का उल्लंघन है। छात्रों के अनुसार यदि विवि कार्यक्रम स्थगित नहीं करता तो वह कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें