फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निगम में पार्षद का हंगामा, नगरायुक्त को जमीन पर बैठाया

विज्ञापन
नगर निगम में जल निकासी और नाला निर्माण न होने पर पार्षद ने किया हंगामा - फोटो : naushera
विज्ञापन
मेरठ। जल निकासी और नाला निर्माण नहीं होने पर सोमवार को पार्षद ने अपने वार्ड-6 की जनता को ले जाकर नगर निगम में हंगामा किया। नगर आयुक्त को जमीन पर बैठाया और अपनी समस्या सुनाई। मामला तूल पकड़ने पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया भी मौके पर पहुंच गए। महापौर व नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि जल्द उनके क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

वार्ड-6 परतापुर के पार्षद प्रशांत कसाना अपने क्षेत्र के लोगों के साथ नगर निगम में पहुंचे। पार्षद प्रशांत कसाना ने बताया कि मोहकमपुर गांव के मेन रास्ते पर जल निकासी और दिल्ली रोड पर नाला निर्माण नहीं बनाया है। दोनों कार्यों के लिए लगातार पार्षद नगर निगम के अधिकारियों से मिलते रहे इसके बावजूद कार्य नहीं कराया गया। जिससे परेशान होकर पार्षद ने अपने क्षेत्र के लोगों के साथ सोमवार सुबह बैठक की और फिर उनको लेकर नगर निगम परिसर में पहुंच गए। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने 20 दिन में कार्य करने का आश्वासन दिया हैं। नगर आयुक्त का कहना कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द ही वार्ड 6 में विकास कार्य कराए जाएं। महापौर हरिकांत अहलूवालिया का कहना है कि पार्षद को समझा बूझकर शांत कर दिया हैं। जल्द विकास कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान प्रदीप कसाना, हरनारायण सिंह, हरीश कुमार, ओमपाल, मनोज, रोहित, रविंद्र, जिम्मी, संजय गुर्जर, सत्ते गुर्जर, बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें