संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। खिर्वा जलालपुर में जमीन खरीदने के मामले में 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। जटौली निवासी अरविंद कुमार का आरोप है कि हापुड़ जिले के महेशपाल सिंह ने अपने हिस्से से अधिक जमीन का बैनामा कराकर उसे आर्थिक नुकसान पहुंचाया। विरोध करने और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित की एसएसपी से शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायतकर्ता अरविंद कुमार ने बताया कि महेश पाल सिंह से खिर्वा जलालपुर स्थित भूमि का पंजीकृत बैनामा कराया था। आरोप है कि जमीन पर कब्जा लेने पहुंचने पर उसे जानकारी हुई कि विक्रेता का भूमि पर ही मालिकाना हक था। इसके बावजूद विक्रेता ने ज्यादा भूमि का बैनामा करा दिया। पीड़ित ने बताया कि महेश पाल सिंह ने पूर्व में दो अलग-अलग बैनामों के माध्यम से भूमि खरीदी थी। आरोप है कि अपने वास्तविक हिस्से से अधिक भूमि का बैनामा कराकर उससे अतिरिक्त रकम ले ली गई। पीड़ित ने अतिरिक्त भूमि की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। अरविंद कुमार का आरोप है कि जब उसने इस संबंध में महेश पाल सिंह से जवाब मांगा और रकम वापस करने को कहा तो उसने पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया। आशुतोष कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।