फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज नवीन सब्जी मंडी में अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित नवीन सब्जी और फल मंडी गेट पर आज अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलेगा। मंडी समिति प्रशासन यह कार्रवाई करेगा। मंडी समिति सचिव कुलदीप सैनी ने सभी व्यापारियों को चेतावनी दी है। कुछ व्यापारियों ने दुकानों के सामने अतिक्रमण कर लिया है। उन्हें कई बार हटाने को कहा गया, पर वे नहीं माने। इस कारण मंडी में अक्सर जाम लगा रहता है। कुछ लोग फर्जी तरीके से वाहन पार्किंग भी चला रहे हैं। बाहरी लोग सब्जी खरीदारों से अवैध वसूली कर रहे हैं, जिसकी कई शिकायतें मिली हैं। फल मंडी के मुख्य गेट मार्ग पर भी व्यापारियों और ठेले वालों का अतिक्रमण है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। अभियान के लिए पुलिस बल मांगा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें