संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना क्षेत्र के डालमपुर गांव से एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव की दो महिलाओं, एक युवक तथा उसके एक रिश्तेदार समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डालमपुर निवासी बृजपाल पुत्र रामपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री ज्योति मंगलवार को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। आरोप है कि गांव निवासी कोमल, संतोष, गौरव और उनके रिश्तेदार प्रिंस निवासी गालंद, थाना पिलखुवा, गाजियाबाद युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। पीड़ित ने पुलिस से बेटी की सकुशल तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।