फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मारपीट मामले में दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के बेगमाबाद गांव के पास मंगलवार देर रात मारपीट की घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में दोनों ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

गांव टेहरकी निवासी मोनिस खान ने आरोप लगाया कि वह सरधना से घर लौट रहा था। गांव बेगमाबाद के पास कुछ युवकों ने उसकी कार रोककर उसके साथ लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से मारपीट की। आरोप है कि उसे गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपियों ने उसके ऊपर शराब डालकर जलाने का प्रयास भी किया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से बेगमाबाद निवासी नितिन कुमार ने तहरीर दी कि कार सवार युवक ने उसके ठेले में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी नशे की हालत में था। आरोपी ने मारपीट के दौरान उससे छह हजार रुपये भी छीन लिए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें