फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विवादित बयान देने पर आसपा नेता बदर अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर बयान वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आजाद समाज पार्टी के शहर विधानसभा प्रभारी बदर अली के खिलाफ पुलिस ने विवादित बयान देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही की तहरीर पर कार्रवाई की है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी और बजरंग दल के खिलाफ बयान देने का आरोप लगाया है।
सचिन सिरोही ने रेलवे रोड थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि उन्होंने 30 अगस्त की रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा। इसमें बदर अली भाजपा व अन्य संगठनों पर झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बदर अली विवादित बयान देकर शहर की शांति व्यवस्था भंग करना चाहते थे। उनके बयान से शहर का सौहार्द खराब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदर अली का राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान दिए गए विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। वहीं, बदर अली का कहना है कि भाजपा नेताओं के दबाव में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्हाेंने कोई विवादित बयान नहीं दिया।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें