फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नामजद किए गए साकिब ने गोली मारकर कर ली थी आत्महत्या
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
मेरठ/सरधना। सरधना थाना पुलिस ने मोहल्ला साकिब (22) को आत्महत्या के लिए उकसाने और ब्लैकमेल करने के आरोप में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने 10 जून को ब्रह्मपुरी थाने पर साकिब के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। साकिब ने 24 जून की रात गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि 25 जून को सरधना क्षेत्र के जोगियान मोहल्ला निवासी आदिल ने थाने में तहरीर दी थी। साकिब का शव नंगला ऑर्डर तिराहे के निकट मिला था। परिजनों का कहना था कि साकिब कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी महिला ने साकिब के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला परिजनों से दो लाख रुपये की मांग कर रही थी। इससे परेशान होकर साकिब ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने जांच के बाद सोमवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें