फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 500 रुपये लेकर बनाए गए फर्जी गोल्डन कार्ड, ऐसे खुली आरोपियों की पोल, एफआईआर दर्ज

Thu, 30 Jan 2020 12:20 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
आयुष्मान योजना सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में शामली जनपद के गांव आदमपुर में दो युवकों द्वारा 500 रुपये लेकर ग्रामीणों के फर्जी तरीके से आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सीएमओ ने स्वास्थ्य टीम के साथ गांव में पहुंचकर जांच की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर सीएमओ ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर सीएमओ डॉ. संजय भटनागर को शिकायत मिली कि बाबरी थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर में दो युवक ग्रामीणों से 500 रुपये लेकर आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड बना रहे हैं। शिकायत मिलने पर सीएमओ कुड़ाना पीएचसी प्रभारी डॉ. अश्वनी कुमार, सउद खान, रश्मि, मुदस्सिर के साथ गांव में पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी युवक वहां से जा चुके थे। 

यह भी पढ़ें: ऐसे खुली मेरठ पुलिस की पोल, किरकिरी होने पर एडीजी नाराज, अफसरों को दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि गांव में जांच की गई तो कुछ परिवार ऐसे मिले, जिनसे 500-500 रुपये लेकर फर्जी तरीके से गोल्डन कार्ड बनाए थे। गोल्डन कार्ड देखने से पता चला कि हल्का कागज लगाकर लेमिनेशन किया गया जो वास्तविक लेमिनेटिड कार्ड से अलग था। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आशा के माध्यम से ही गोल्डन कार्ड बनवाएं अन्य किसी अनजान व्यक्ति ने न तो कार्ड बनवाए और न ही किसी को पैसे दे। 
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान टीम के सदस्यों को निर्देश दिए गए है कि जिन ग्रामीणों से फर्जी तरीके से गोल्डन कार्ड के नाम पर वसूली की गई है, उन्हें साथ लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें