फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर! मुझे पढ़ना है... मेरी शादी रुकवा दो, छात्रा ने एसएसपी से लगाई गुहार, पढ़ें- क्या है पूरा मामला

Wed, 29 Jan 2020 07:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

‘मुझे पढ़ना है सर... अपना करियर भी बनाना है। लेकिन मेरे अभिभावक मेरी शादी करना चाहते हैं। मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं। इसलिए मेरे अभिभावकों को समझाकर मेरी शादी की तैयारियों को रुकवाया जाए ताकि वह अपनी पढ़ाई के साथ ही बेहतर करियर बनाने की कोशिश कर सके।’

विज्ञापन


सहारनपुर में बुधवार को पुलिस लाइन पहुंची एक युवती ने एसएसपी दिनेश कुमार पी के समक्ष यह गुहार लगाई। उसने बताया कि वह थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में रहती है। वह इस समय बीएड कर रही हैं। पढ़ाई पूरी कर आगे भी करियर बनाना चाहती हूं। युवती ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की लव मैरिज हो चुकी है। उसके बाद अब उसके अभिभावक उसकी भी शादी की तैयारी कर रहे हैं। वह शादी नहीं करना चाहती है। मगर अभिभावक उस पर शादी करने का दबाव बना रहे हैं। युवती ने कहा कि वे अभिभावकों को बुलाकर समझाएं कि शादी न की जाए।

यह भी पढ़ें: दूल्हा आया था बरात लेकर, पहुंच गया थाने, तीन दिन से नहीं सुलझा विवाद, पढ़ें- क्या है माजरा
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की समस्या को देखते हुए एसएसपी ने महिला थाना को मामला सौंपते हुए कहा कि अभिभावकों को बुलाकर उन्हें समझाने का प्रयास किया जाए ताकि इस युवती को आगे की पढ़ाई और करियर में कोई परेशानी न हो।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें