फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसे में घायल हेड कांस्टेबल की एक महीने बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी गोल्ड पदक विजेता है हेड कांस्टेबल पंकज कुमार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 13 जून को सड़क हादसे में डीजीपी गोल्ड मेडल विजेता हेड कांस्टेबल पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लगभग एक महीने बाद बुधवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाने में तैनात पंकज कुमार को 2020 में डीजीपी गोल्ड मेडल मिला था। 2021 में ब्रेन स्ट्रोक के कारण उन्हें चलने में परेशानी होती है। 13 जून की शाम ड्यूटी के बाद वे ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। कमिश्नरी चौराहे के पास एक तेज रफ्तार लाल कार ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पलट गया। पंकज कुमार को सिर, हाथ, घुटनों और पैरों में गंभीर चोटें आईं। उनका उपचार गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है। सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय ने बताया, आरोपी चालक की पहचान कर उसे जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें