फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बेटी की हत्या कर शव गंग नहर में फेंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित महिला ने पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ एसएसपी का दिया प्रार्थना पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी सीमा ने पति व उसकी दूसरी पत्नी पर 24 वर्षीय बेटी की हत्या कर शव को बिना पोस्टमार्टम के गंगा में फेंकने का गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी अविनाश पांडे ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
दोपहिया रोड स्थित पठानपुरा निवासी सीमा ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 26 वर्ष पूर्व उसकी शादी अमरीश से हुई थी। उसकी दो बेटियां संजना और रिया हैं। आरोप है कि दूसरी बेटी के जन्म के बाद ससुराल पक्ष ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और 2009 में घर से निकाल दिया था। इसके बाद पति ने दूसरी शादी कर ली थी। महिला का कहना है कि पैतृक जमीन में अपने हिस्से की मांग करने पर पति, जेठ और अन्य परिजनों ने कई बार उसके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसकी बड़ी बेटी संजना कुछ समय से पिता के पास रह रही थी, जहां उसके साथ लगातार मारपीट की जाती थी और उसे घर छोड़ने की धमकी दी जाती थी। आरोप है कि 19 जुलाई 2026 को पति व अन्य ससुराल वालों ने बेटी की हत्या कर दी थी। इसके बाद बिना पोस्टमार्टम कराए शव को गंग नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन

सीमा का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने पर वह थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की थी। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है की शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें