सरधना। थाना क्षेत्र के गांव छुर में पारिवारिक विवाद में नीटू वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके ताऊ सुभाष वर्मा और ताऊ के बेटे अजय वर्मा उर्फ भूरा लगातार उनके घर, घेर और दुकान पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
पीड़ित ने बताया कि अजय वर्मा अक्सर नशे की हालत में घर आता और गाली-गलौज करता है। पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है, जिसमें गांव वालों ने बीच-बचाव किया। बृहस्पतिवार की शाम अजय वर्मा ने घर में घुसकर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुभाष वर्मा और अजय वर्मा उर्फ भूरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।