फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जमीनी विवाद में पैरोकारी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पोहली में करोड़ों की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में कचहरी में व्यापारी को धमकी देने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा निवासी लालबहादुर गुप्ता ने बताया कि उसकी जमीन सरधना क्षेत्र के गांव पोहली में है। इस जमीन को लेकर उनका करनावल निवासी कविंद्र से विवाद चल रहा है। लालबहादुर ने आरोप लगाया कि कविंद्र खुद को सरूरपुर के गैंगस्टर उधम सिंह का रिश्तेदार बताकर धमका रहा है और उसकी करोड़ों की जमीन को कब्जाना चाहता है। आरोप है कि जमीन के विवाद की पैरोकारी को वह बृहस्पतिवार को कचहरी आया था। इसी दौरान कविंद्र अपने 10-12 साथियों संग पहुंचा और उसे धमकाने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए थे। दोनो पक्षों ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी थी। सिविल लाइन पुलिस ने कविंद्र, उसके बेटे अभिषेक व 12 के खिलाफ अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सिविल लाइन एएसपी अभिषेक तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें