फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मनचलों ने बाजार में किशोरी का खींचा फोटो, विरोध करने पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में दुकान पर सामान लेने के लिए गई किशोरी का तीन युवकों ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि मोबाइल से उसका फोटो खींच लिया। विरोध जताया तो आरोपियों ने मारपीट की। किशोरी के साथ अश्लीलता भी की गई। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। एसएसपी अविनाश पांडेय से शिकायत की तो उन्होंने लोहिया नगर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि आरोपी ग्राम ततीना निवासी नाजिम, वाजिब व मुश्ताक उनकी बेटी को काफी दिनों से परेशान कर रहे थे। उसका घर से निकलना भी मुश्किल कर दिया था। बताया कि सात अप्रैल को बेटी कालोनी की ही एक दुकान पर सामान ले गई। इसी दौरान तीनों आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया। किशोरी ने बचकर जाने का प्रयास किया तो तीनों ने मोबाइल से उसके फोटो खींच लिए। किशोरी ने विरोध किया तो मुश्ताक ने उसका हाथ पकड़ लिया। तीनों ने किशोरी से अभद्रता की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। एसएसपी के आदेश के बाद लोहियानगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें