फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के ईदगाह रोड स्थित मोहल्ला धर्मपुरी, नई बस्ती में कार्ड धारकों को राशन नहीं देने के मामले में आपूर्ति विभाग ने कार्रवाई की। डीएम के आदेश पर विभाग ने राशन डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

ईदगाह रोड धर्मपुरी मोहल्ले में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। यह दुकान अकीला के नाम पर आवंटित है। राशन कार्ड धारकों का कहना है कि उन्होंने अकीला नाम की महिला को देखा तक नहीं। तीन महीने से राशन का वितरण नहीं किया गया। दूसरे लोग कार्ड धारकों के घर जाकर बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठे लगवा रहे हैं। लोगों की शिकायत पर बीते सोमवार को आपूर्ति निरीक्षक शिखा पांडेय जांच करने गई थी। जांच में अधिकारी को एजेंसी ही नहीं मिली। लोगों के बयान दर्ज किए गए। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। डीएम ने रिपोर्ट दर्ज के आदेश कर दिए। आपूर्ति निरीक्षक शिखा पांडेय ने मंगलवार को राशन डीलर अकीला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें