फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के सिपाही समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दिल्ली में तैनात पुलिसकर्मी पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज में दो लाख रुपये मांगने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

पीड़ित ने एसपी को दिए प्रार्थना में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में दिल्ली के थाना ज्योतिनगर क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। उसका पति दिल्ली पुलिस में है। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से उसके पति, सास, ननद व पति के मामा ने उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया।
पीड़िता का आरोप है पति रात में नशे में आकर मारपीट करता और यौन शोषण करता था। मामा ने नहाते समय उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और जबरदस्ती संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। जब उसने विरोध किया तो गले में चुन्नी डालकर मारने का प्रयास किया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति लोकेश समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें