फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के आईसीयू में भर्ती सभासद, चार की भूख हड़ताल जारी

विज्ञापन
कैराना समाचार-शामली में निजी हॉस्पिटल में सभासद को जूस पिलाते विधायक नाहिद हसन-सभासद साथी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
- रात्रि में सपा विधायक नाहिद हसन ने अस्पताल पहुंचकर सभासद को पिलाया जूस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। नगरपालिका में धरने के दौरान हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती सभासद शाहिद हसन की भूख हड़ताल विधायक नाहिद हसन ने खत्म करा दी। वहीं, सभासद को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा चार सभासद तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर रहे। भाकियू कार्यकर्ताओं ने फिर धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
नगरपालिका के सभासदों का आरोप है कि चेयरमैन उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं, जिस कारण वार्डों की हालत खराब हो रही है। बरसात में जलभराव होता है। कई जगहों पर सड़कें नहीं बनी हैं। भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए गए। धरने से कोई हल नहीं निकलने पर दो दिन पूर्व सभासद शाहिद हसन, उम्मेद अली, फिरोज खान, राशिद बागवान व राजपाल ने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। बुधवार रात उम्मेद अली की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया था। फिर से सभासद धरनास्थल पर भूख हड़ताल पर पहुंच गया था।
विज्ञापन

गुरुवार को एसडीएम निधि भारद्वाज भी नगरपालिका में पहुंची थी और भूख हड़ताल खत्म करने को कहा था, लेकिन सभासदों ने इनकार कर दिया था। इसके कुछ देरी के बाद ही सभासद शाहिद हसन की हालत बिगड़ गई थी, जिन्हें सीएचसी में ले जाया गया था, लेकिन जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। सभासद को गंभीर हालत के चलते निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात सपा विधायक नाहिद हसन अस्पताल में पहुंचे तथा सभासद का हाल-चाल जाना।
विज्ञापन

उन्होंने सभासद को जूस पिलाकर भूख हड़ताल को खत्म करा दिया। इसके अलावा पूर्व चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने भी सभासद के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं, सभासद शाहिद हसन की हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। नगरपालिका में अन्य सभासदों का धरना जारी है और बाकी चारों सभासद अभी भूख हड़ताल पर हैं। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर नगरपालिका में पहुंचकर धरने को समर्थन दिया है। सभासदों का कहना है कि चेयरमैन धरनास्थल पर नहीं आएंगे, तो भूख हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें