फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: क्रेन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, अभिनेता की सास की हो गई थी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में एमईएस मेट्रो स्टेशन के पास 27 मई की दोपहर सड़क हादसे में स्कॉटलैंड में साफ्टवेयर इंजीनियर गुरूविंदर सिंह की मां जगमोहन कौर (78) की मौत हो गई थी। घटना के सात दिन बाद भी पुलिस आरोपी जेसीबी चालक को नहीं पकड़ सकी। सोमवार को मृतका के दामाद अभिनेता ऋषि भूटानी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस घटनास्थल के पास सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के शीलकुंज निवासी ऋषि भूटानी ने सोमवार को लालकुर्ती थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनके ससुर सोतीगंज निवासी परमजीत सिंह अपनी पत्नी जगमोहन कौर के साथ 27 मइ को मोदीपुरम में फिजियोथेरेपी कराने के लिए गए थे। दोपहर बाद दंपती कार से वापस आ रहे थे। रुड़की रोड पर एमईएस मेट्रो स्टेशन के पास गलत दिशा से यूटर्न ले रही जेसीबी से उनकी कार टकरा गई थी।हादसे में जगमोहन कौर की मौत हो गई थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी चालक के प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें