फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने फेसबुक पर की आपत्तिजनक पोस्ट, केस दर्ज

Mon, 11 Jun 2018 02:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई अयाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ थाना बुढ़ाना पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। बुढ़ाना हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता भारत कुमार की तहरीर पर यह मामला दर्ज किया गया है। अयाजुद्दीन सिद्दीकी की फेसबुक आईडी पर शनिवार को जैसे ही यह पोस्ट आई, हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एक बैठक कर इस पर रोष जताया। 

इसके बाद शनिवार देर रात थाने पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर बुढ़ाना ने  बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवादों में रहा है नवाजुद्दीन का परिवार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भाई
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उसका परिवार पहले से ही विवादों में रहा है। नवाजुद्दीन के छोटे भाई मिनाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आफरीन ने उन पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। इस मामले ने भी जमकर तूल पकड़ा था। 

इस घटना से इस परिवार की खूब किरकिरी हुई। कस्बे में दो साल पहले नवाजुद्दीन द्वारा रामलीला में मारीच का रोल मांगने को लेकर भी शिव सेना ने आंदोलन की धमकी दी थी, इसके बाद उन्होंने मारीच का रोल अदा करने से मना कर दिया था। 

शिव सैनिकों ने आरोप लगाया था कि भाई की पत्नी के साथ मारपीट करने वाले व दूसरे समुदाय के युवक का मारीच का रोल करना गलत होगा। अब यह एक नया विवाद सामने आ गया है, जिसमें दूसरे समुदाय की भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट उनके भाई ने फेसबुक पर पोस्ट की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें