फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूर्व प्रधान की हत्या के मुकदमे में न्यायालय में आज से शुरू होगी फाइनल बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
- 2017 में जंगेठी गांव में हुई थी प्रवेश गुर्जर की हत्या की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जंगेठी गांव में 15 मई 2017 की दोपहर खेत से ईंख की बुआई कर वापस लौट रहे पूर्व प्रधान प्रवेश गुर्जर की दिन दहाड़े कुल्हाड़ी से काटकर की गई हत्या के मामले में मंगलवार आज न्यायालय में अभियोजन पक्ष की फाइनल बहस शुरू होगी। करीब नौ साल पुराने इस मामले में परिजनों को अब अदालत के फैसले का इंतजार होगा।
परिजनों ने तत्कालीन गांव प्रधान के पति अर्जुन, सुरेशपाल, प्रवीण व प्रमोद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं ग्राम प्रधान अनीता को हत्या की साजिश रचने का आरोपी बनाया था। सभी आरोपी वर्तमान में जमानत पर चल रहे है।
विज्ञापन

जंगेठी गांव निवासी नैन सिंह ने 2017 में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि वह उनका तत्कालीन ग्राम प्रधान अनीता के पति अर्जुन से घर के सामने का रास्ता बंद करने को लेकर विवाद चल रहा था। पूर्व प्रधान प्रवेश आरोपी अर्जुन से रास्ता खोलने के लिए कहते थे। इसी को लेकर अर्जुन उनसे रंजिश रखने लगा था। नैन सिंह ने बताया था कि 15 मई 2017 की दोपहर वह अपने नाती अमित के साथ खेत पर जा रहे थे। यहां उन्होंने देखा की आरोपी अर्जुन, सुरेशपाल, प्रवीण व प्रमोद उनके बेटे प्रवेश गुर्जर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद अब मामला अंतिम चरण में पहुंच गया है। मंगलवार से अदालत में मामले की फाइनल बहस होगी।
विज्ञापन

-न्याय की आस लगाए बैठे परिजन
मृतक के परिजनों का कहना है कि करीब नौ साल से वह न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्रवेश की हत्या बेरहमी से की गई थी। उन्होंने अदालत से आरोपियों को दोषी पाए जाने के बाद सख्त से सख्त सजा देने की मांग करेंगे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें