फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी अंदाज में... मेरी नहीं तो किसी ओर की भी नहीं होने दूंगा

Thu, 01 Mar 2018 07:13 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यहां एक युवक ने युवती को फिल्मी अंदाज में धमकी दी। कहा कि अगर मेरी नहीं हुई तो किसी ओर की भी नहीं होने दूंगा। पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन


मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक महिला के मोबाइल फोन पर एक युवक ने अश्लील मैसेज भेज दिए। महिला ने विरोध किया तो उस पर दोस्ती करने का दबाव बनाया। धमकी दी कि अगर उसने उससे दोस्ती नहीं की तो अंजाम बुरा होगा। अगर मेरी नहीं हुई तो किसी ओर की भी नहीं होने दूंगा।

थाने पहुंची दूसरे समुदाय की महिला ने थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक शर्मा को आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाते हुए बताया कि एक युवक काफी दिनों से उसे अश्लील मैसेज भेज रहा है। जबरन दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। उसने विरोध किया और दोस्ती करने से इंकार किया तो आरोपी ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी। यह मामला बीते बुधवार का है।
विज्ञापन


पढ़ें : दो सहेलियों को हुआ आपस में प्यार, शादी करने की जिद पर अड़ी, बखेड़ा

Trending Videos
विज्ञापन

फाइल फोटो
महिला ने बताया कि वह युवक को जानती नहीं है। लेकिन वह उसकी हर गतिविधि पर नजर रखता है। जहां पर जाती है तो युवक तुरंत उसे फोन करके कहता है कि यहां क्या कर रही है। वहां क्यों गई थी। इंस्पेक्टर के अनुसार जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें